EnglishHindi

Viral Video: Neeraj Chopra से एक छोटी सी बच्ची ने कह डाला, 'मेरे फेवरेट आप ही हो' | Watch

नीरज चोपड़ा का एक वीडियो आज कल सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं. नीरज चोपड़ा इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची से बात करते दिख रहे हैं.

Edited by: Video Desk| Published By: October 30, 2021 12:00 PM IST

Viral Video: Neeraj Chopra से एक छोटी सी बच्ची ने कह डाला, ‘मेरे फेवरेट आप ही हो’: टोक्यो ओलिंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) आज कल काफी चर्चा में हैं. एक के बाद एक ख़बरों में वो छाए रहते हैं. जैसे इस साल उनको मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया हैं. आज कल उनका एक वीडियो (Neeraj Chopra Viral Video) काफी चर्चा में है. देखने में यह वीडियो इतना प्यारा है की लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. इस वीडियो में वो एक बच्ची से किसी को सर्च करने का पूछ रहे है और बच्ची उन्हें बदले में कहती है की ‘आप ही मेरे फेवरेट हो’. नीरज चोपड़ा इस वीडियो में काफी सादगी से जवाब देते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो ट्विटर पर Pankaj Nain IPS ने शेयर किया है. इस वीडियो को 19 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.