By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Locket Chatterjee Crying Video: बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी आज यानि शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गईं. लॉकेट चटर्जी बंगाल के हावड़ा जिले में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान बीजेपी की एक उम्मीदवार के साथ यौन उत्पीड़न की कथित घटना को याद करते हुए रो पड़ीं. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर इसका आरोप लगाया. लॉकेट चटर्जी ने कहा, एक एक के बाद एक घटना बंगाल में हो रही है. बताइए हम कहां जाएं. हम भी देश की बेटी हैं. मणिपुर की बेटी भी देश की बेटी हैं. पश्चिम बंगाल भी देश में है. बीजेपी सांसद ने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि ये एक छोटी घटना है. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें