LPG Price Hike: आज से बढ़ गए LPG रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, वीडियो में जानें अब कितनी चुकानी होगी कीमत | Watch Video

LPG Cylinder Price: मार्च के पहले दिन आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है. वहीं कमर्शियल सिलेंडर के कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. वीडियो में जानें घरेलू LPG सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के कितनी बढ़ी कीमत.

Published date india.com Published: March 1, 2023 11:11 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

LPG Cylinder Price Increased:  मार्च के पहले दिन आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है. होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.