By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
World Smallest Helipad: पोलिश पायलट ल्यूक जेपिएला ने टेनिस कोर्ट के आकार रनवे पर जमीन से करीब 700 फीट ऊपर एक हवाई जहाज को सफलतापूर्वक लैंड किया है. ल्यूक ने यह उपलब्धि दुबई के एक प्रतिष्ठित होटल के टेरिस पर हवाई जहाज को उतारकर हासिल की है. जानकारी के अनुसार यह ‘विश्व में पहला’ मामला है जब कि किसी पायलट ने महज 27 मीटर की लंबी जगह पर एक प्लेन को लैंड किया है, यह वर्ल्ड का सबसे छोटा रनवे है. एक आम रनवे की लंबाई 8 हजार फीट की होती है जबकि एक एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए लैंडिंग स्ट्रिप भी इससे 10 गुना ज्यादा बड़ी होती है. जानकारी के मुताबिक यह स्टंट दुबई के बुर्ज-अल-अरब जुमेराह होटल की छत पर किया गया है. यह वीडियो रेड बुल के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें