By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
MP Bus Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हुआ. यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई. बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे. इस हादसे में अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 15 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है. हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ. बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे बचावकर्मी बस में फंसे और नदी में बहे लोगों की तलाश में जुटे हैं. वीडियो में इस खबर के बारे और भी विस्तार से जानें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें