Written By: Parinay Kumar
Updated: January 9, 2025 6:09 PM IST
Maha Kumbh Mela: प्रयागराज में संगम किनारे लगने वाले इस महाकुंभ में यूपी सरकार को भी संजीवनी मिलने वाली है. जिसकी जानकारी खुद योगी आदित्यनाथ ने दी है. CM योगी ने कहा कि महाकुंभ में इस साल 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. ऐसे में महाकुंभ से राज्य के आर्थिक विकास में 2 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि होने का अनुमान है. वहीं, साल 2019 में कुंभ मेले के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था में 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक का योगदान हुआ.