महाराष्ट्र: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर डॉक्टर गोपाल राठी को फोन पर मिली धमकी, वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत | Watch Video

अमरावती में नूपुर शर्मा के समर्थन में कई लोगों ने व्हाट्सप्प पर स्टैटस शेयर किए तो कुछ लोगों को धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए. अमरावती के एक डॉक्टर समेत कई दुकानदारों को अलग-अलग लोगों की तरफ से धमकाया जा रहा है. इस वीडियो में ऐसी ही एक धमकी की रिकॉर्डिंग हम आपको सुनवा रहे हैं जो वायरल हो गई है.

Published date india.com Published: July 4, 2022 4:28 PM IST


महाराष्ट्र में फोन पर धमकी: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट शेयर करने पर अमरावती में डॉक्टर गोपाल राठी समेत कई लोगों को धमकी मिली है. डॉक्टर गोपाल राठी को राज़िक मिर्जा नाम के व्यक्ति ने फोन कर धमकाया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है. राज़िक मिर्जा ने शुरू में डॉक्टर गोपाल राठी से पूछा की उन्होंने नुपूर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सप्प पर स्टेटस क्यों लगाया है. इस पर डॉक्टर राठी ने कहा ‘इसकी कोई वजह नहीं है, अच्छा लगा तो डाला’. जिसके बाद राज़िक ने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ पूरे देश में विरोध हो रहा है. उन्होंने हमारे नबी की शान मे गुस्ताखी की है और आप उसे सपोर्ट कर रहें है. वीडियो में सुनिए पूरी बातचीत | Watch Video

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.