Maharashtra New CM: संघर्ष और बड़ी कठिनाइयों से जूझने का नाम है 'एकनाथ शिंदे', जानिए कैसा रहा शिंदे का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर | Watch Video 

जून का महीना गर्मी अपने चरम पर थी, एकनाथ शिंदे विचार धारा से दूर भागते उद्धव से बगावत का बिगुल फूँक दिया। अपने साथ आए विधायकों को लेकर सूरत, गुवाहाटी, गोवा होते हुए जब मुंबई पहुंचे तो पूरी बिसात बिछाई जा चुकी थी और शिंदे CM की शपथ लेते हैं। मई एकनाथ संभाजी शिंदे ईश्वर साक्षी शपथ घेतु कि……..

Published date india.com Published: July 1, 2022 12:56 PM IST


Maharashtra New CM (Profile): महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने “एकनाथ शिंदे” ने अपने जीवन मे काफी चुनौतियों का सामना किया है. शिंदे को घर चलाने के लिए स्कूली शिक्षा को छोड़नी पड़ी. एक आम आदमी का ऑटो चालक से महाराष्ट्र जैसे एक बड़े राज्य के CM की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं था. शिवसेना में आना और पहली बार पार्षद के रूप में चुना जाना तो उनके जीवन के तरनिंग पॉइंट थे लेकिन असली बदलाव उनके राजनीतिक करियर में तब आया जब बाला साहब ठाकरे का निधन हुआ और दोनों भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे में ठन गई. राज ने एमएनएस बनाकर उद्धव और शिवसेना से संबंध तोड़े, और इस तरह शिंदे का एक बड़े नेता के रूप में उदय हुआ. इस वीडियो में जानिए उनके निजी और राजनीतिक जीवन के बारे में | Watch Video

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.