Maharashtra Political Crisis: शिंदे सरकार को संजय राउत की शुभकामनाएं, वीडियो मे देखें नाराज शिवसैनिकों पर क्या बोले राउत

महाराष्ट्र में शिंदे-फड़नवीस सरकार के गठन के बाद मीडिया से रूबरू हुए शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत. उन्होंने देवेन्द्र फडनवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार को बधाई दी, लेकिन ED और नाराज शिवसैनिकों पर उन्होंने मीडिया से कुछ ऐसा कह दिया कि उनका यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.            

Published date india.com Published: July 1, 2022 7:35 PM IST


महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत मीडिया के सामने आए और पार्टी की तरफ से नई सरकार को शुभकामनाएं दीं. संजय राउत बोले “एक सरकार महाराष्ट्र में आई है इसलिए महाराष्ट्र के हित के लिए और महाराष्ट्र में कुछ अच्छा हो इसके लिए हम नई सरकार को बधाई देते है”. संजय राउत ने बेहद दबे मन से कहा की हमारा संगठन कमजोर नहीं हुआ है. इसके बाद पत्रकारों ने उनसे नाराज शिवसैनिकों पर सवाल पूछा कि जो नाराज शिवसैनिक हैं क्या वो अब खुश हो जाएंगे? इस पर राउत ने पलट कर जवाब देते हुए कहा की कोई भी शिवसैनिक नाराज नहीं है. फिर उनसे पूछा गया की क्या एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के बाद शिवसैनिक खुश होंगे? इस पर राउत बोले यह सवाल ही गलत है. इस दौरान जब संजय राउत से ED पर सवाल पूछा गया, तो वह बिना कुछ कहे चले गए. | Watch Video

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.