Man Bike Hold On Head Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते रहते है, जिन्हें देखने के बाद यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स सिर पर बाइक रखकर बस की छत पर चढ़ते दिखाई दे रहा है. सिर पर बाइक उठाकर बस की छत पर लेकर जाना यह वाकई में बहुत मुश्किल काम है. इस वीडियो को देखकर तो यह साफ हो रहा है कि यह आदमी लंबे वक्त से यह काम करता आ रहा है. वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे. देखें वीडियो