बिजनौर मज़ार तोड़फोड़ का अरब कनेक्शन, NIA करेगी सिरे से जांच. Watch Video

बिजनौर के शेरकोट में असामाजिक तत्वों ने रविवार शाम थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर मजारों पर तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था. पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले का कनेक्शन अरब देशों से भी निकाल कर सामने आ रहा है. NIA इस मामले की छानबीन में लगी है.

Published date india.com Published: July 26, 2022 2:59 PM IST

बिजनौर के शेरकोट में असामाजिक तत्वों ने रविवार शाम थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर मजारों पर तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था. पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम की है. असामाजिक तत्वों ने शेरकोट में कुतुब शाह, थाने के पास स्थित एक मजार, हरेवली में जलाल शाह, घोसियावाला गांव की भूरे शाह मजार व एक अन्य मजार पर तोड़फोड़ की. मजार पर पड़ी चादर को भी जलाने का प्रयास किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले का कनेक्शन अरब देशों से भी निकाल कर सामने आ रहा है. NIA इस मामले की छानबीन में लगी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.