Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. MCD के एकीकरण के बाद अब कुल 250 सीटों पर मतदान होगा. फिलहाल MCD में बीजेपी की सरकार है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं की आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक थी. इस बैठक में तय हुआ है कि सभी पदाधिकारी हर दिन तकरीबन 500 से ज्यादा जनसंवाद करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमसीडी चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए बीते मंगलवार से ‘आप’ ने ‘कूड़े पर जनसंवाद’ अभियान को शुरू भी कर दिया हैं. देखें यह वीडियो…..