लेखक से मिलिये: छलावा है HINDI में BESTSELLER, इसका पैमाना क्या है?

मैं हिंदी में बेस्ट सेलर लेखक और किताब को शुरू से ही छलावा मानता हूं. हो सकता है कि कई लोगों को बुरा लगे क्योंकि पहले भी लगता रहा है. आप जिन्हें बेस्ट सेलर कह रहे हैं, उनका पैमाना क्या है?

Published date india.com Updated: March 1, 2023 4:02 PM IST

इंडियाडॉटकॉम हिंदी के साहित्य को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘लेखक से मिलिये’ में इस बार सिद्धार्थ शंकर गौतम से बातचीत की गई है. सिद्धार्थ शंकर की 18 से ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर 10 किताबें लिखी हैं. उनका कहना है कि हिंदी में बेस्ट सेलर छलावा है इसका पैमाना क्या है.

सिद्धार्थ शंकर गौतम सवाल उठाते हैं कि हिंदी में बेस्ट सैलर का पैमाना क्या है? वो इसे छलावा बताते हैं. कहते हैं- मैं हिंदी में बेस्ट सेलर लेखक और किताब को शुरू से ही छलावा मानता हूं. हो सकता है कि कई लोगों को बुरा लगे क्योंकि पहले भी लगता रहा है. आप जिन्हें बेस्ट सेलर कह रहे हैं, उनका पैमाना क्या है? उदाहरण के लिए मैंने एक पुस्तक लिखी और उस पुस्तक को पूरे देश के संघ कार्यालयों से बेचा गया. वहां के वस्तु भंडार से वो पुस्तक बिकी और कई संस्करण प्रकाशित हुए, पर वो बेस्ट सेलर में नहीं है. ऐसे ही कई लेखक हैं, जिनकी पुस्तकें खूब बिकी हैं पर बेस्ट सेलर में नहीं हैं. लेकिन जो बेस्ट सेलर में हैं, उनकी प्रतियां ही 500 हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.