By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी मशहूर अभिनेत्री ‘जैकलीन फर्नांडिस’ ने प्रवर्तन निदेशालय पर परेशान करने का आरोप लगा दिया है. अभिनेत्री का कहना है कि ED की तरफ से उन्हें बार-बार सताया जा रहा है. आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री की बेल को लेकर सुनवाई चल रही है. जैकलीन फर्नांडिस आज पटियाला कोर्ट में पहुंची है. तो वहीं कोर्ट ने ED से पूछा कि 200 करोड़ रुपये के ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ केस में लुकआउट नोटिस ज़ारी होने के बाद भी उन्हें (जैकलीन फर्नांडिस) अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26 सितंबर को 50,000 के निजी मुचलके पर अभिनेत्री को इंटरिम बेल दे दी गई थी. देखें यह वीडियो……
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें