By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bhairav Mandir Unique Tradition: त्योहारों पर कई जगह अलग-अलग मान्यता और परम्पराएं प्रचलित हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कचलाना गांव में स्थित भैरव मंदिर में अनूठी परंपरा निभाई जाती है. यहां मन्नत पूरी होने के बाद लोग 25 फीट ऊंचे खंभे पर उल्टा लटककर मंदिर के चक्कर लगाते हैं. इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि यहाँ पर होली के मौके पर दो दिन मेला लगता है. मंदिर पर अपनी मन्नत मांगने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं. कोई संतान के लिए तो कोई व्यवसाय के लिए या अन्य समस्याओं के लिए मन्नत मांगते हैं और मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर पर 25 फ़ीट ऊपर उल्टा लटककर होली के दिन यहां परिक्रमा लगाते हैं. वीडियो में इस मंदिर के बारे और भी विस्तार से जानें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें