MP में ‘ठंडी चाय’ को लेकर क्यों मचा बवाल? वीडियो में जानें

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरी है. मुख्यमंत्री को ठंडी चाय देने के आरोप में SDM ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Published date india.com Published: July 13, 2022 11:46 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

CM Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरी है. मुख्यमंत्री को ठंडी चाय देने के आरोप में SDM ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें, रीवा जाते समय सीएम शिवराज थोड़ी देर के लिए खजुराहों एयरपोर्ट पर रुके थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को जो चाय दी गई थी वह ठंडी थी. इसी को लेकर कार्रवाई की गई है. लेकिन कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने नाराजगी जाहिर की है. बीजेपी का कहना है कि जब सीएम शिवराज ने ठंडी चाय को लेकर कोई शिकायत नहीं की तो इस तरह की नोटिस जारी करने की क्या जरुरत थी. हालांकि अब नोटिस वापस ले लिया गया है. वीडियो में इस मामले के बारे विस्तार से जानें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.