By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Indore Bawadi Accident: इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. स्नेह नगर के पास पटेल नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते कई लोग बावड़ी यानि की कुएं में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे. मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई. छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें