By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Morena News: मुरैना जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है. दरअसल एक पिता 2 साल के मासूम का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था. इस दौरान 8 साल का बेटा भी पिता के साथ आया था. अस्पताल में इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद पिता ने अस्पताल स्टॉफ से बेटे के शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की. अस्पताल के स्टाफ ने मदद नहीं की. जिसके बाद पिता बेटे की शव को लेकर अस्पताल से बाहर निकला और सस्ता वाहन की तलाश में जुट गया. इस दौरान 8 साल का बेटा अपने मासूम भाई के शव को गोद में लेकर सड़क किनारे बैठा रहा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए. इसके बाद फौरन ही मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाया और शव को गांव पहुंचाया. इस वीडियो में खबर के बारे और भी विस्तार से जानें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें