National Herald Case: राज्यसभा सांसद डॉ.सुब्रह्मण्यम् स्वामी (Subramanian Swamy) ने सोनिया गांधी पर साल 2013 में नैशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) किया था. नैशनल हेराल्ड मामले में आज एक बार फिर से सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ED ने अपने दफ्तर में बुलाया था. सुब्रह्मण्यम् स्वामी का दावा है कि ‘कांग्रेस पार्टी’ ने नैशनल हेराल्ड और यंग इंडिया में करप्शन किया है. स्वामी ने बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस केस को बंद कर दिया था. इसके बाद सुब्रह्मण्यम् स्वामी बोले कि मैंने फिर से इस केस में मसाला डालकर आगे बढ़ाया.