By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नेपाल विमान क्रैश: रविवार को हुए नेपाल के पोखर में प्लेन क्रैश की घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. ये पहली बार नही है जब नेपाल से ऐसी विमान दुर्घटना की ख़बर आई हो. जिस यती एयरलाइंस के विमान का एक्सीडेंट हुआ है उसके पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो आप हैरान हो जाएंगे. नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस, यती एयरलाइंस के मालिक चेरिंग शेरपा की मौत भी कंपनी के ही हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई थी. 27 फरवरी, 2019 में यती एयरलाइन्स के फाउंडर अंग चेरिंग शेरपा समेत 6 और लोगों की मौत इस हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई थी जिसमें नेपाल के टूरिज़्म और विमानन मंत्री रबिंद्र अधिकारी भी शामिल थे. पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो
Written By: Piyush Kumar
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें