गुरु नानक जयंती पर रकुल प्रीत अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ गुरुद्वारे पहुंची हैं. रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं. रकुल कई शानदार फिल्मों में काम करके फैंस को अपना दीवाना बनाया है. रकुल निर्माता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं. अक्सर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर भी गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचीं. फिल्म ‘दसवीं’ में अपनी दमदार एक्टिंग से निम्रत ने लाखों लोगों का दिल जीता है.
Written by- Ananya