By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Car Washer Threw Acid On Car Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर-75 स्थित एक सोसायटी में कार की साफ सफाई करने वाले युवक को नौकरी से हटाना सोसायटी के रहवासियों को बहुत भारी पड़ गया. नौकरी से निकाले जाने से युवक इस कदर नाराज हुआ कि उसने पार्किंग में खड़ीं 15 कारों पर तेजाब फेंक दिया. जिसकी वजह से उन गाड़ियों के पेंट और शीशे खराब हो गए. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, आरोपी हरदोई का रहने वाला है और उसका नाम रामराज है. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें