EnglishHindi

दिल्ली में ‘शराब नीति’ पर BJP ने किया चक्का जाम, Whiskey की बोतल के लहराए पोस्टर | Watch Video

दिल्ली विधानसभा के अंदर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जोरदार तनातनी देखने को मिली. दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान शराब की बोतल वाले पोस्टर भी लहराए गए.

Edited by: Video Desk| Published By: August 26, 2022 4:29 PM IST
दिल्ली विधानसभा में आज विशेष सत्र के लिए सभी विधायकों को बुलाया गया था. एक दिवसीय विशेष सत्र में आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. सदन के अंदर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जोरदार तनातनी देखने को मिली. दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान शराब की बोतलों के पोस्टर भी लहराए गए. आप विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा में खोका-खोका 20 खोका जैसे नारे लगाए. आपको बता दें कि कल सौरव भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि AAP विधायकों को पार्टी तोड़ने के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.