By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Parliament Budget Session: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में बोलना शुरू किया तो माफी मांगते हुए ‘अडानी बम’ फोड़ दिया. इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया. राहुल ने कहा कि स्पीकर सर, सबसे पहले मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मेरी लोकसभा सदस्यता बहाल की. पिछली बार जब मैं बोला तो शायद मैंने आपको थोड़ा कष्ट भी पहुंचाया. क्योंकि मैंने इतनी जोरों से अदानी जी पर फोकस किया कि जो आपके सीनियर नेता हैं शायद उनको कष्ट हुआ. राहुल ने कहा कि वो जो कष्ट हुआ, उसका असर शायद आप पर भी थोड़ा हुआ. इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं. राहुल गांधी ने आगे क्या कहा इस वीडियो में जानें. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें