Patra Chawl Scam: Sanjay Raut को मुंबई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 102 दिन बाद हुई जमानत | Watch Video

Patra Chawl Land Scam: पात्रा चॉल पुनर्विकास में करप्शन के आरोप में सांसद संजय राउत 1 अगस्त से जेल में बंद थे. प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन अब उनको कोर्ट से जमानत मिल गई है.

Published date india.com Published: November 9, 2022 4:09 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Patra Chawl Land Scam: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी से राज्यसभा सांसद ‘संजय राउत’ को मुंबई कोर्ट से राहत वाली खबर सामने आई है. पात्रा चॉल पुनर्विकास में करप्शन के आरोप में सांसद संजय राउत 1 अगस्त से जेल में बंद थे. प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन, आज संजय राउत को 2 लाख की धनराशि पर जमानत मिल गई है. राउत ने पिछले महीने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. जिसपर प्रवर्तन निदेशालय ने आपत्ति जताई और विरोध किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ED ने कोर्ट में बताया कि ‘संजय राउत’ से उन्होंने अवैध कमाई का 3.27 करोड़ रुपये बरामद किया है. देखें यह वीडियो…….

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.