PM Modi Birthday Special: भारत के Prime Minister Narendra Modi का आज 73वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को खास सौगातें देंगे. वहीं देश की जनता उनके जन्मदिन को ख़ास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बधाई और उपहारों के इसी क्रम में Cuttak के Smoke Artist Deepak Biswal ने उनके 73वें जन्मदिन पर Narendra Modi की शानदार तस्वीर बनाई है. तस्वीर की ख़ास बात यह है कि इसमें रंगों का नहीं बल्कि स्मोक यानी धुएं का इस्तेमाल किया गया है.