PM मोदी का गुजरात और तमिलनाडु दौरा आज, कई परियोजनाओं को देंगे सौगात, चेन्नई में शतरंज ओलंपियाड का करेंगे उद्घाटन | Watch Video

PM Modi Visit Gujrat And Tamilnadu: आज से प्रधानमंत्री मोदी 2 दिनों की गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी आज सबसे पहले गुजरात के साबरकांठा जाएंगे. यहां कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए चेन्नई पहुंचेंगे.

Published date india.com Published: July 28, 2022 8:39 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

PM Modi Visit Gujrat And Tamilnadu: आज से प्रधानमंत्री मोदी 2 दिनों की गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. पीएमओ के मुताबिक पीएम मोदी आज सबसे पहले गुजरात के साबरकांठा जाएंगे. दोपहर 12 बजे साबरकांठा के गंधोड़ा चौकी स्थित साबर डेयरी की 1,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 44वें अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन करने के लिए गुरुवार को चेन्नई पहुंचेंगे. 29 जुलाई को अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी जिन दो कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों का दौरा करेंगे, उन स्थानों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. वीडियो में पीएम मोदी के दौरे के बारे और भी विस्तार से जानें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.