Written By: Video Desk
Updated: August 5, 2023 4:11 PM IST
PM Modi Sister Met CM Yogi Sister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बहन पति हंसमुख के साथ ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंची थीं. जहां उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और देश के लिए समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इसके बाद बसंती बहन कोठार गांव में पार्वती मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की. इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के गले लगीं और घर परिवार के साथ अन्य विषयों पर भी दोनों ने चर्चा की. देखें वीडियो