Prayagraj Bomb Scare: प्रयागराज में हाई स्कूल के सामने दिन दहाड़े हुई बमबाजी, डर की वजह से मची भगदड़ | Watch Video

Prayagraj Bomb Scare: प्रयागराज में स्थित बॉय्ज़ हाई स्कूल (Boys High School) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल के गेट पर बमबाजी शुरू हो गई. सड़क पर बम चलने की वजह से स्कूली छात्रों, अभिभावकों और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.

Published date india.com Published: July 22, 2022 8:43 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Prayagraj Bomb Scare: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj News) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रयागराज में स्थित बॉय्ज़ हाई स्कूल (Boys High School) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल के गेट पर बमबाजी शुरू हो गई. वहां मौजूद लोगों के अनुसार पता चल पाया कि ‘स्कूल की छुट्टी’ के समय कुछ बाइक सवारों ने ये बमबाजी की है. शुक्रवार दोपहर में दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और स्कूल के सामने बमबाजी करने लगे. दोपहर में सड़क पर बम चलने की वजह से स्कूली छात्रों, अभिभावकों और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. सड़क के उसपार लगे CCTV कैमरा में यह पूरी वारदात कैद हो गई

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.