वृंदावन में फिर शुरू हुई प्रेमानंद महाराज की यात्रा, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, राधे-राधे जपनाम से गूंज उठी सड़कें. कई दिनों के इंतजार के बाद एक बार फिर से प्रेमानंद जी महाराज की रात 2 बजे होने वाली यात्रा फिर शुरू हो गई है. आज सुबह महाराज जी के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त कई घंटे पहले ही वृंदावन पहुंचे और ठंड में खुली सड़कों पर रहकर उनके आने का इंतजार करने लगे.