निक जोनास ने रोमांटिक अंदाज में प्रियंका को स्टेज पर किया किस, वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है.

Published date india.com Updated: January 2, 2020 4:50 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है. निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों स्टेज पर एक-दूसरे को किस करके विश करते हैं. प्रियंका और निक का यह फोटो और वीडियो उनके फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में कपल्स का अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में जहां प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं,  वहीं निक जोनस ब्लैक ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं. बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.