रागिनी खन्ना को लॉकडाउन ऐसे कर रहा है ट्रीट, इस चीज़ को कर रही हैं सबसे ज़्यादा मिस 

इस वीडियो में आपको ये भी पता चलेगा कि रागिनी इस वक़्त सबसे  ज़्यादा क्या मिस कर रही हैं.

Published date india.com Updated: May 27, 2020 4:09 PM IST

टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रागिनी खन्ना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इस बाकमाल अदाकारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में शो राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी से की, इसके बाद वह कई अन्य टीवी शो में नजर आयीं, जिनमे ससुराल गेंदा फूल, बात हमारी पक्की है, स्पान बाबुल का..बिदाई, एक हजारों में मेरी बहना है, रुक जाना नहीं, आदि शामिल हैं. हमने रागिनी से इंस्टाग्राम लाइव के ज़रिए कुछ बातें की हैं. लॉकडाउन आपको किस तरीके से ट्रीट कर रहा है? इसके जवाब में रागिनी ने कहा कि वो इस दौरान ख़ुद के कई रूप को ढूढ़ने में सफल हुई हैं. उन्होंने इस मुश्किल वक़्त का सामना बड़ी पॉजिटिवली किया है. रागिनी  ने बताया कि वो अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म घूमकेतु को लेकर भी काफी एक्ससाइटेड हैं. उन्होंने कहा कि इस स्टारकास्ट के साथ काम करना यक़ीनन गर्व की बात है. इस वीडियो में आपको ये भी पता चलेगा कि रागिनी इस वक़्त सबसे  ज़्यादा क्या मिस कर रही हैं. ऐसे कई मसालेदार सवाल और जवाब से लैस है ये वीडियो. बता दें कि रागिनी ने फिल्मी दुनिया में कदम फिल्म तीन थे भाई से रखा, इस फिल्म में उन्होंने गुरलीन कौर की भूमिका अदा की, इसके बाद वह भाजी इन प्रॉब्लम और गुडगांव जैसी फिल्मों में भी नज़र आईं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.