Rahul Gandhi Farming: कीचड़ में सने Rahul Gandhi ने Farmers के साथ की खेती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके. यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की.

Published date india.com Published: July 8, 2023 2:44 PM IST

Rahul Gandhi with Farmers: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके. यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की. उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की. इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की. राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे. सुबह 6.40 बजे वह सोनीपत पहुंचे. यहां अचानक उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अचानक अपना काफिला रुकवा लिया. इसके बाद वह किसानों के बीच खेत में पहुंच गए. करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.