By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Throwback Thursday: बॉलीवुड सुपरस्टार Rajesh Khanna को लेकर फिल्मी गलियारों में कुछ किस्से आज भी गूंजते हैं. जैसे लड़कियां Rajesh Khanna के घर के बाहर खड़ी उनकी कार को चूमतीं और धूल से अपनी मांग में भर लेतीं. पर उस दौर में खन्ना साहब का दिल आया था एक्ट्रेस Anju Mahendru पर. एक दौर था जब फिल्मी गलियारों में दोनों की मोहब्बत के किस्से हर जगह सुनाई देते थे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया कि अपने सात साल पुराने रिश्ते को तोड़कर राजेश ने Dimple Kapadia का हाथ थाम लिया. राजेश अंजू को अभी भी भूल नहीं पाए थे लेकिन उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिंपल से शादी करने जा रहे Rajesh Khanna ने Anju Mahendru को चिढ़ाने के लिए बारात उनके घर के सामने से निकाली थी. यही नहीं अंजू के घर के सामने पूरे आधे घंटे तक डांस भी किया गया था. आपको बता दें कि कैंसर से लड़ते हुए 18 जुलाई 2012 को Rajesh Khanna का निधन हो गया था और उनके आख़िरी समय तक Anju Mahendru बतौर दोस्त उनके साथ थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें