Rakesh Jhunjhunwala Death: राजस्थानी परिवार से ताल्लुकात रखने वाले राकेश झुनझुनवाला के निधन से शेयर मार्केट इस खबर के बाद से शोक में है. राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में से एक थे. उन्होंने शेयर बाजार में हाथ आजमाना कॉलेज के समय में ही शुरू कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया था. राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में मात्र 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत की थी. लेकिन अब यह निवेश बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. वह भारत के 36वें अमीर व्यक्ति के रूप में काबिज थे. वीडियो में देखें शेयर मार्केट के बड़े-बड़े दिग्गजों ने राकेश झुनझुनवाला के क्या कुछ कहा…….