By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Forbes India Rich List 2022: शेयर बाजार निवेशक और बिग बुल के नाम से पहचाने जाने वाले दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुवाला ने फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. फोर्ब्स ने उन्हें देश का 30वां सबसे अमीर इंसान करार दिया है. राकेश झुनझुनवाला के निधन के कुछ महीने बाद ही रेखा झुनझुनवाला ने ये मुकाम हासिल किया है. दिग्गज इन्वेस्टर दिवंगत राकेश झुनझुनवाला साल 2021 की फोर्ब्स रिच लिस्ट में 5.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ देश के अरबपतियों की लिस्ट में 36वें स्थान पर थे. 2022 की लिस्ट में राकेश झुनझुनवाला की जगह उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला इस लिस्ट में शामिल हैं. लेकिन वह 36वें पायदान के बजाय देश की 30वीं सबसे अमीर इंसान बन गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 5.9 अरब डॉलर या 47,650.76 करोड़ रुपये हैं. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें