By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Rapido Driver Message Video: आजकल ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी का जमाना है. आपको कहीं भी जाना हो, बस ओला, उबर या रैपिड़ो से बाइक या कार बुक कर लीजिए और झट से अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच जाइए. इस ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सर्विस की वजह से आपको गाड़ी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता, बल्कि गाड़ी सीधे आपके घर तक पहुंच जाती है. हालांकि इस सर्विस में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं, खासकर रात के समय. इसी से जुड़ा एक मामला आजकल चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने एक रैपिडो ड्राइवर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उसने ड्राइवर के वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. असल में लड़की ने रैपिडो ड्राइवर के पास वॉट्सऐप के जरिये अपना लोकेशन शेयर किया था, जिसके बाद ड्राइवर उसके पीछे ही पड़ गया और मैसेज में बात करने की कोशिश करने लगा. वीडियो में जानें ड्राइवर ने लड़की को क्या मैसेज किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें