By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
पटना, बिहार: राजद सुप्रीमो (RJD Cief) लालू यादव (Lalu Yadav) बिहार के पहले मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. कृष्णा सिंह की 136 वीं जन्म तिथि पर बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम में शामिल होने पटना (Patna) पहुंचे. जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) की तारीफ की साथ ही पटना से इस गठबंधन की शुरुआत होने पर ख़ुशी जताई. मंच से बीजेपी (BJP) पर वार करते हुए उन्होंने पार्टी पर सांप्रदायिकता को भड़काने के आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने कहा कि, ” गाँधी मैदान में भारी रैली हम लोग करने वाले हैं, भाजपा हटाओ देश बचाओ. यहीं से हवा देश भर में फैलेगा और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमित शाह (Amit Shah) और आरएसएस (RSS) का सूपड़ा साफ़ कर दिया जायेगा. कोई दिक्कत नहीं है, ये जा रहे हैं अब.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें