By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हैं. पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बस में 57 से ज्यादा लोग सवार थे. यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास हुआ. मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं. सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे. देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें