वायरल हुआ सारा अली खान का मस्ती भरा ये VIDEO, मोटापा देख नहीं होगा यकीन

सारा ने अपना एक पुराना मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है.

Published date india.com Published: January 28, 2020 8:59 PM IST

सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव आजकल’ के प्रमोशन में बिजी हैं. सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. अब सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सारा बहुत ज्यादा मोटी दिख रही हैं. इस वीडियो में सारा अली खान फ्लाइट में सफर कर रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- सिर जो तेरा चकराए… इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा है- सारा का सारा का सारा. वीडियो में सारा के साथ उनकी दो दोस्त भी दिख रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा और कार्तिक आर्यन बहुत जल्द एक साथ नज़र आने वाले हैं. ‘लव आजकल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.