satyendra Jain Video: जेल में होटल का खाना खाते दिखे सत्येंद्र जैन, VIP ट्रीटमेंट का एक और वीडियो वायरल | Watch Video

Satyendar Jain Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सत्येंद्र जैन बाहर का खाना खाते नजर आ रहे हैं. जबकि हाल ही में उनके वकील ने ये दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को जेल में उचित भोजन नहीं मिल रहा है. देखें वीडियो

Edited by: Video Desk| Published By: November 23, 2022 11:01 AM IST
Satyendar Jain Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज वाले वीडियो के बाद एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सत्येंद्र जैन को जेल में उचित भोजन मिलता दिख रहा है. जिस तरह से भोजन की पैकेंजिंग की गई है, उससे लग रहा है कि यह होटल या बाहर का खाना है. सत्येंद्र जैन को हर दिन जेल में ऐसा ही खाना मिल रहा है. वह खाने का भरपूर आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. अभी हाल ही में उनके वकील ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को जेल में उचित भोजन नहीं मिल रहा है. बता दें कि इससे पहले सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रेप केस कैदी से मसाज कराते दिखे थे. देखें सत्येंद्र जैन का वीडियो.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.