Throwback Thursday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने कभी एक-दूसरे को टूटकर चाहा, लेकिन फिर किसी न किसी वजह से उनके रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे से जुदा हो गए. Salman Khan और Aishwarya Rai की जोड़ी भी बॉलीवुड की कंट्रोवर्सिअल जोड़ियों में से एक है, सालों बाद आज भी लोग इन दोनों के बारे में बातें करते नहीं थकते. तो आज हम इस वीडियो में आपको इस जोड़ी से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसके तार Shah Rukh Khan से जुड़े हैं.