By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Big lapse in Shahrukh Khan’s security: एक्टर शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में बने बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक चौंका देने वाली घटना हो गई. यह मामला उनकी सुरक्षा में चूक से जुड़ा हुआ है. दरअसल सूरत के रहने वाले दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंकते हुए मन्नत की दीवार फांदकर अंदर घुस आए. इतना ही नहीं दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे. तभी सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें