By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
IRCTC Fraud: आप अक्सर इंटरनेट के माध्यम से साइबर ठगी की खबरें तो सुनते ही होंगे। फेक ईमेल, SMS, या लिंक के माध्यम से चोरी और ठगी करना डिजिटल हैकरों का बहुत ही आम तरीका है. इंटरनेट के आने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. कई बार लोग गलत सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल कर खुद के लिए मुसीबतें भी बढ़ा लेते हैं. नए लोगों से जुड़ने या अपनी शिकायत सरकार तक पहुचाने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर जरिया होता है. वहीं सोशल मीडिया के क्षेत्र मे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को सुरक्षित प्लैटफॉर्म्स मे गिना जाता है. हालांकि अब इन्हें सतर्क होकर चलाने की जरूरत है. कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर न करें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी मुसीबत में डाल सकती है. एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है जिसमें एक महिला को अपनी शिकायत ट्विटर के जरिए रेलवे तक पहुंचाने के चक्कर में अकाउंट से 64,000 रुपये गवाने पड़ गए… वीडियो में देखिये पूरा मामला
Written By: Piyush Kumar
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें