Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने पिंक साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, रिविलिंग नेकलाइन देख फैंस हुए बेकाबू | Watch Video

शहनाज ने साड़ी के साथ हद से ज्यादा डीप नेक वाला ब्लाउज पहना हुआ है. एक्ट्रेस के ब्लाउज में डीप नेक के साथ एक बड़ा-सा बो भी नजर आ रहा है, जो उसे स्टाइलिश बना रहा है. शहनाज गिल के इस लुक ने सोशल मीडिया पर पारा बढ़ाकर रख दिया है.

Edited by: Ananya| Published By: February 15, 2023 10:04 PM IST
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक साड़ी में ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हुई दिखाई दे रही हैं. शहनाज़ गिल ने सेलिब्रिटी फ़ोटोग्राफ़र डब्बू रत्नानी के लिए फोटोशूट कराया और अब इसकी झलकियों से इंटरनेट पर तहलका मच गया है. अपने इंस्टा हैंडल पर शहनाज़ ने एक हॉट पिंक साड़ी में खुद का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.