Shinzo Abe Death: भारत में बुलेट ट्रेन की नींव रखने वाले जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत | Watch Video

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली लगने के बाद शिंजो आबे को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अब उनकी मौत कि आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.

Published date india.com Published: July 8, 2022 4:11 PM IST
email india.com By Deepak Kumar email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. भारत में बुलेट ट्रेन की नींव रखने वाले और सबसे ज्यादा भारत आने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पीएम मोदी से बेहद खास रिश्ता रहा है. शिंजो आबे को जिस वक्त गोली मारी गई उस समय वह चुनाव प्रचार के लिए भाषण दे रहे थे. गोली लगने के बाद शिंजो आबे को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद शिंजो आबे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अब खबर यह आ रही है कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. दुनियाभर में इस हमले की कड़ी निंदा हो रही है. पीएम मोदी ने भी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की मौत होने पर अपना दुख व्यक्त किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.