MP Urinating Case: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पेशाब कांड की घटना के पीड़ित आदिवासी युवक को सीएम आवास बुलाया गया. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से मुलाकात की और उस शख्स के पैर धोए. इसके बाद सीएम ने उसके माथे पर तिलक लगाया और शॉल ओढ़ाकर आदिवासी युवक को सम्मान दिया. बता दें कि सीधी में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी ने आदिवासी शख्स के ऊपर यूरिन कर दिया था. देखें वीडियो