Shraddha Murder Case: आफताब को लेकर जंगल पहुंची पुलिस, श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स बरामद | Watch video

Shraddha Murder Update: श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा के पिता ने आरोपी आफताब के लिए सजा ए मौत की मांग की है. पिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपी के लिए फांसी की मांग की है. पिता ने बताया कि श्रद्धा से उनकी कभी बात नहीं होती थी. यही कारण था कि आरोपी आफताब के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

Published date india.com Published: November 15, 2022 1:06 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Shraddha Murder Update: श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा के पिता ने आरोपी आफताब के लिए सजा ए मौत की मांग की है. पिता के मुताबिक श्रद्धा की उनसे कभी बात नहीं होती थी. आरोपी आफताब के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े जिस चार जगह पर डाले थे. उसकी जांच के लिए पुलिस ने आरोपी को जंगल में लाया है. आरोपी अफताब पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफताब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बता दें, दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए. उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया. इसके बाद वह बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता. इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा. वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा. वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था. वीडियो में श्रद्धा मर्डर केस के लेटेस्ट अपडेट के बारे और भी विस्तार से जानें. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.