Shravan Maas 2022: आने वाला है सावन, जानें कौन से कार्य हैं शुभ और अशुभ - Watch Video

Shravan Maas 2022: हिन्दू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है. सावन का महिना भगवान शिव को अति प्रिय है. हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहे हैं, जो 12 अगस्त को समाप्त होंगे. भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में पूरी श्रद्धा भक्ति से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं. लेकिन सावन मास में कुछ कार्य ऐसे हैं जो हमे भूलकर भी नही करने चाहिए और कुछ कार्य ऐसे भी है जिनसे भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं, तो आज इस वीडियो में ज्योतिष शिरोमणि सचिन आपको कुछ जरूरी जानकारी देंगे जो आपको बेहद लाभ देगा.

Published date india.com Published: July 12, 2022 3:53 PM IST
email india.com By Toshi Tiwari email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Shravan Maas 2022: इस साल सावन 14 जुलाई 2022 को पड़ रहा है. इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेगे. यह चारों सोमवार शिव भक्तों के लिए काफी लाभकारी है. सावन के महीने में श्रद्धा भक्ति से पूजा पाठ करने पर भगवान शिव मनवांछित फल देते हैं. वहीं सावन के महीने में कुछ कार्य ऐसे भी हैं जो आपको करना चाहिए और कुछ ऐसे भी हैं  जिनको करने से बचना चाहिए. इस वीडियो में ज्योतिष शिरोमणि सचिन आपको बताने वाले हैं की इस सावन भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें साथ ही क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं.

1) श्रावण मास 14 जुलाई 2022 से 11 अगस्त 2022 तक रहेगा
2) श्रावण मास में व्रत करते हैं तो अपने बालों को बिल्कुल ना कटवाएं
3) इन दिनों मांस-मदिरा का सेवन ना करें
4) श्रावण मास में जमीन पर सोने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा
5) श्रावण मास में जरूरतमंद लोगों की मदद करें,अपनी माता के चरण स्पर्श करें.
6) प्रदोष काल में अपनी उम्र की संख्या के बेलपत्र लें और भगवान शिव को अर्पित करें

Written by – Mehak Sharma 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.