Speed Viral Video: सोशल मीडिया पर नजर घूमाते होंगे, तो कहीं ना कहीं अमेरिकन सोशल मीडिया स्टार स्पीड से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो आपको मिल ही जाता होगा. अब एक बार फिर स्पीड सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लेकिन इस बार उनका क्रिकेट खेलने या फिर कोई अतरंगी हरकत करते हुए वीडियो वायरल नहीं हुआ है. इस बार उन्होंने मानवता का एक मिशाल पेश किया है. मुंबई में एक जरूरतमंद परिवार की आर्थिक मदद की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्पीड कुछ पैसे देकर एक महिला की मदद करते हैं. इसके बाद महिला के आंखों से आंसू निकल आते हैं. वीडियो में स्पीड महिला को चुप कराते हुए भी दिखाई देते हैं.